Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उछापुर गोलीकांड को लेकर पुलिस ने जानलेवा हमले का दर्ज किया क्रास केस


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के उछापुर गांव मे हुई गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षो की ओर से जानलेवा हमले का क्रास केस दर्ज किया है। सोमवार को गांव मे एक विवाद को लेकर हुई पंचायत के दौरान गांव के उदयभान सिंह के पुत्र विकास सिंह को आरोपियो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इससे गुस्साये ग्रामीणो ने हमलावरो मे से एक कुलदीप को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। दोनो घायलो का तीसरे दिन बुधवार को भी लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे इलाज जारी बताया जाता है। इधर घटना को लेकर घायल विकास सिंह के पिता उदयभान सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के कुलदीप तथा उसके साथी मोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास व जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के कुलदीप की पत्नी सुधा सिंह की ओर से गांव के प्रधान मनोज सिंह पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह तथा उदयभान समेत नौ लोगो के खिलाफ जानलेवा हमले व बलवा समेत कई धाराओ मे तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। इस बाबत उदयपुर कोतवाल अभय कुमार श्रीवास्तव का कहना है दोनो पक्षो की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर सही आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के दोनो पक्षो की ओर से मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया है किंतु गांव मे अभी भी तनाव का माहौल जैसे के तैसे बना हुआ है। हमलावरो मे से कुलदीप सिंह का आपराधिक इतिहास है वहीं उसके फरार साथी मोनू का भी आपराधिक इतिहास है। इसके बावजूद उदयपुर पुलिस घटना के तीसरे दिन भी फरार मोनू का कोई सुराग तक नहीं लगा सकी। गांव के प्रधान व पूर्व प्रधान को हमलावरो के पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर आरोपी बनाये जाने को लेकर गांव मे तनाव अंदर ही अंदर और गहरा गया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे