शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज कोतवाली पुलिस ने बीती मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की बिक्री पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने एक आरोपी को दो किलो गांजे के साथ धर दबोचा तथा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल तुषार दत्त त्यागी व एसएसआई कृपाशंकर राय ने बीती मंगलवार की रात रानीगंज कैथौला चौकी के अंर्तगत बसंतगंज बाजार मे संदिग्ध से तलाशी के दौरान दो किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस की पकड मे आये आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र के जंेवई निवासी रंग बहादुर सिंह के पुत्र राजेश सिंह के रूप मे हुई। पूछताछ मे आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी छिपे अवैध गांजे की क्षेत्र व जिले के बाहर सप्लाई किया करता है। एसआई कृपाशंकर राय की ओर से आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी राजेश सिंह को जेल भेज दिया। पुलिसिया कार्रवाई की सराहना करते हुये सीओ ओपी द्विवेदी टीम मे शामिल एसआई कृपाशंकर राय, धर्मेंद्र सिंह, हेका रामानुज मिश्रा तथा का. मनीष भारती को एसपी की ओर से नकद ईनाम दिलाये जाने की भी बात कही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ