राजकुमार शर्मा
बहराइच :- पत्रकारो की सुरक्षा व अनर्गल आरोपो से मुक्ति दिलाने हेतु आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन, बहराइच ने जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता व महामंत्री अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर जिले में बढ़े रहे पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने व प्रेस क्लब की शीघ्र स्थापना किये जाने के अतिरिक्त गेंहू क्रय केन्द्रो पर हो रहे किसान उत्पीड़न पर अंकुश लगाये जाने सम्बन्धित एक ज्ञापन सौपा। जिस पर डीएम ने शीघ्र कार्यवाही किये जाने का आश्वासन पत्रकारों को दिया।
पत्रकार अपनी छठी इन्द्री का प्रयोग कर समाज मे व्याप्त सच्चाई व बुराईयों की सत्यता की परख कर उसे अपने शस्त्र (कलम/लेखनी व कैमरे) के माध्यम से समाज के समक्ष प्रस्तुत करता है। परन्तु वर्तमान समय में पत्रकारो का महत्व समाज की नजरो मे कम हो गया है व उनकी उत्पीड़न आये दिन की घटना हो गई है। आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन, बहराइच ने प्रदेश अध्यक्ष अतुल अवस्थी के मार्गदर्शन व प्ररेणा से प्रेरित होकर आज जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर जिले में बढ़े रहे पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने व प्रेस क्लब की शीघ्र स्थापना किये जाने के अतिरिक्त गेंहू क्रय केन्द्रो पर हो रहे किसान उत्पीड़न पर अंकुश लगाये जाने सम्बन्धित एक ज्ञापन सौपा।
डीएम को ज्ञापन हस्तगत कराने के दौरान पत्रकारो ने कहा कि जिला चिकित्सालय व अन्य विभागो में जनसमस्याओं से सम्बन्धित जानकारी व तथ्यों की पुष्टि करने के दौरान पत्रकारो से विभागीय कर्मचारियोें द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है व उन्हें अपमानित किया जाता है। इस सम्बन्ध में पत्रकार फराज अंसारी के प्रकरण का भी उदाहरण दिया गया। पत्रकारोे नेे कहा कि जिले के अधिकांश गेंहू क्रय केन्द्रो पर किसान उत्पीड़न की बात सर्वविदित है व इस बात की सत्यता से प्रशासनिक अधिकारी भी अनभिज्ञ नही है परन्तु किसान उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश नही लग रहा है।
गेंहू क्रय केन्द्र पर दलालो के दखल व संचालन की बात का खुलासा पत्रकारो द्वारा किये जाने पर गेंहू क्रय केन्द्रो पर मौजूद दलालो द्वारा अवैध धन वसूली का दोषारोपण कर पत्रकार को अपमानित किया जाता है फर्जी मुकदमें मे फंसाने की धमकी दी जाती है। पत्रकारो ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकारिता से जुड़े कार्यक्रमो व सभाओ हेतु जिले मे प्रेस क्लब स्थापना की मांग काफी समय से चली आ रही है और कई बार क्लब स्थापना हेतु स्थल का चयन किया गया परन्तु किन्हीं कारणो से स्थल चयनित न होने से क्लब की स्थापना अधर मे लटकी है।
ज्ञापन हस्तगत करने के दौरान डीएम माला श्रीवास्तव ने उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर पत्रकारो के उत्पीड़न पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि किसान उत्पीड़न से सम्बन्धित वीडियों व फोटोग्राफ को सी0डी0 के माध्यम से उन तक पहंुचाया जाये, जिससे वह किसान उत्पीड़न सम्बन्धी मामलो में दोषियो पर शीघ्र व प्र्रभावी कार्यवाही कर सके। उन्होने पे्रस क्लब की शीघ्र स्थापना हेतु ध्यान दिये जाने का भी आश्वासन दिया।
डीएम को ज्ञापन सौपनें के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव जतिन यज्ञसैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, मण्डल महामंत्री विजय प्रताप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल, मंत्री सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष परितोष वर्मा, सचिव फहीम अहमद व जगत मलिक, नगर मंत्री राकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार गुप्ता, रामजीत शुक्ला, फराज अंसारी, संतोष शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेl



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ