सुनील उपाध्याय
बस्ती। बुधवार को उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सिंचाई विभाग नलकूप खण्ड में सिंचाई संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में गेट मीटिंग कर कर्मचारियांे को उनके हक के लिये लामबंद किया गया।
गेट मीटिंग को सम्बोधित करते हुये संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामस्वारथ चौधरी ने कहा कि सेवा निवृत्त हो जाने के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लाखों पद प्रदेश स्तर पर रिक्त हैं किन्तु चतुर्थ श्रेणी संवर्ग की भर्ती पर प्रतिबंध लगाकर सरकार द्वारा संवर्ग को ही समाप्त कर देने की सजिश की जा रही है।
महासंघ के मण्डल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि 13 जून को जनपद मुख्यालय पहुंचकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने ताकत का अहसास करायेंगे।
पहुंचकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष रामसूरत यादव ने कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्यों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समस्त भत्ता व सुविधायें दी जाय। इन्हें आयकर के दायरे से बाहर रखा जाय।
गेट मीटिंग को संयुक्त मंत्री ललई यादव, पी.डब्लू.डी. अध्यक्ष रामशंकर चौधरी, भगवान मिश्र, हरिश्चन्द्र गौतम, सन्तराम, मोतीलाल, रामकृपाल, रामतेज, रामचरित्र, रामनाथ, शिवपूजन पाण्डेय, धनपाल, कृष्णानाथ, विश्वम्भरलाल श्रीवास्तव, रामसंवारे, संजय सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इसके साथ ही कर्मचारियों से सीधा संवाद बनाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ