Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करोहानाथ मंदिर में प्रसाद वितरण का हुवा आयोजन



गोंडा:भारतीय हिन्दू सेवक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में भगवान शंकर का पौराणिक मंदिर करौहानाथ मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता नमन मिश्रा ने की।जिले के मनकापुर तहसील में स्थित बाबा करोहानाथ मंदिर अपने आप में अद्वितीय है।जहां स्थानीय सहित आसपास के जिलों से हजारों भक्त भगवान शंकर का दर्शन करने पहुंचते है।स्थानीय निवासी अशोक कमलापुरी ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से जो मन्नते मांगते हैं।वह पूरी होती है।उन्होंने बताया कि मलमास में पड़ने वाले सोमवार के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।जिसमे भोलेनाथ के भक्त बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।जिसमे जिला अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, ब्लाक संगठन मंत्री जे पी वर्मा, ध्रुप उपाध्याय,राजू मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष अजय तिवारी, ब्लाक उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,ब्लाक मंत्री दीपक गुप्ता,यशवंत शुक्ला,ब्लाक सचिव रवि तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे