Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की जंगली जानवर से हुई भिड़ंत


गोंडा:- थाना खोडारे के गौरा चौकी में डायल 100 मोटरसाइकिल के चालक के पद पर तैनात है। होमगार्ड रात्रि करीब दस बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था।
छपिया थाना क्षेत्र के चुआड़ गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा पुत्र गंगा प्रसाद मिश्रा उम्र 38 वर्ष  हरैया घाट पुल के रास्ते घर जा रहे थे।रास्ते में पड़ने वाले शेखापुर गांव के निकट उनकी बाइक अचानक जंगली सूअर से टकरा गई। जिससे उनको गंभीर चोटें आई।मौके पर सूचना पाकर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर गोंडा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि दुर्गेश का दाहिना हाथ टूट गया है।हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे