Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज थाने पर जनसुनवाई के लिए जुटी फरियादियों की भीड़



डॉ ओपी भारती 

गोण्डा  :-वजीरगंज थाने पर जनसुनवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना से फरियादियों की भीड़ लगी रही । देर तक उनके न आने से फरियादी मायूस होकर लौटने को विवश रहे।
  पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने अपर पुलिसअधीक्षक द्वय को जिले के थानों पर सप्ताह में एक दिन उपस्थित होकर जनशिकायत की सुनवाई कर प्रभावी करवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में गुरुवार को अपर पुलिसअधीक्षक पूर्वी ह्रदयेश कुमार को थाने पर आकर सुनवाई करनी थी जिसकी सूचना फरियादियों को होने के चलते सुबह से ही थाना परिसर में उनका जमावड़ा शुरू गया। जो देर तक उमस भरी गर्मी के बावजूद साहब के आने की उम्मीद लिए बैठे रहे। फरियादियों को ठंढा पानी पीने की व्यवस्था  की गई थी।  पर वे नही आये जिससे फरियादी मायूस होकर वापस लौटने को विवश रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक भी पैमाइश के सिलसिले में थाने पर न होने से कोई सुनवाई नही हुई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि अपर पुलिसअधीक्षक का जनसुनवाई करने का कार्यक्रम निर्धारित था। कतिपय कारणों से वो नही आ सके। यद्यपि फरियादियो की सुनवाई के लिए दिवस अधिकारी की तैनाती की गई थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे