Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन सूचना के तहत जेल अधीक्षक से मांगी सूचना


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :-वजीरगंज क्षेत्र के मधवापुर निवासी राहुल सिंह ने अपने पिता ओम प्रकाश सिंह की हत्या के आरोपी उरई जेल में निरुद्ध आजाद विक्रम सिंह के बीते 12 मई को बहन की शादी में शामिल होने को लेकर जेल अधीक्षक/जन सूचना अधिकारी उरई जालौन से जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत तीन प्रश्नों के उत्तर मांगे हैं।
राहुल सिंह ने 4 जून को पूछे प्रथम प्रश्न में जानना चाहा है कि आजाद विक्रम सिंह को 12 मई को आयोजित उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जिला जेल उरई से किस दिनांक को व किस समय निकाला गया।द्वितीय प्रश्न  में जेल से बाहर आने पर उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों के नाम,पदनाम व मोबाइल नंबर माँगे गए हैं।अंतिम प्रश्न में यात्रा के साधनों की टिकट की फोटोकॉपी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। राहुल सिंह ने आरोप लगाया है कि आजाद विक्रम सिंह की समय पूर्व जेल से निकासी हुई थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे