मोजीम खान
सिंहपुर-अमेठी-भीषण गर्मी तथा उमस के बावजूद बिजली का रोस्टर दिन और रात दोनो उपभोक्ताओ को हलाकान किये हुये है। बिजली घोषित रोस्टर के बावजूद दिन में अघोषित बिजली कटौती से आवाम तंग आ चुकी है। यही हाल रात की पाली मे भी अघोषित कटौती से लोगो को परेशानी मे डाले नजर आ रही है। इसके विपरीत दिन व रात की कटौती पर नजर डालें तो बिजली सही सलामत लोगो को दस से बारह घंटे भी नहीं मिल पा रही है। अघोषित बिजली कटौती से लोग हलाकान हो रहे है। अमेठी जनपद के मोहनगंज विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र को बिजली सप्लाई की जा रही है लेकिन तय रोस्टर के अनुसार ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। शर्मीली दुल्हन की तरह आई बिजली से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जितनी बार नई नवेली दुल्हन अपने जीवन काल में मायके न गई होगी उससे ज्यादा तो चौबीस घण्टे में बिजली आती जाती रहती है। कब आती और चली जाती है किसी को पता नहीं चलता। अघोषित बिजली कटौती से कम्प्यूटर सेंटर चालकों को काफी समास्याओ का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पर निर्भर लोगों के जीवन यापन पर खतरा मंडराने लगा है। दिन के समय में तपिश इतना ज्यादा होने लगी है कि लोग परेशान हो रहे है।चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है दिन के समय लोग अपने घरों में ही गुजार रहे है। उसके बाद भी जिम्मेदार लोग इस समास्या से अंजान बने हुये है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ