Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लटका मिला शव ! हड़कम्प



अभिषेक गुप्ता 
जयसिंहपुर, सुलतानपुर. कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर करी में साड़ी के सहारे विवाहिता शव झूलते मिलने से हड़कम्प मच गया,परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए भेज दिया,मृतक विवाहिता की मां ने पारिवरिकजनो पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है!

घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटराचुग्घूपुर गांव की है, जहां गांव निवासी राजन मिश्र की(32) वर्षीय पत्नी लक्ष्मी उर्फ पारुल का शव गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे लटकता पाया, जिसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया, मृतिका के परिजन ने इसकी सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी,सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ नायब तहसीलदार शिव नरेश सिंह ने घटनास्थल के पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मृतिका के शव नीचे उतरवाकर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए भेज दिया,वहीं मृतिका की माँ ललिता पांडेय ने जयसिंहपुर पुलिस को दी गयी तहरीर में चचेरे ससुर व दामाद पर अपनी बेटी की दहेज के लालच में दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे