Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदर विधायक ने स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर सुनी समस्यायें


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। सदर विधायक दयाराम चौधरी द्वारा बुधवार की रात्रि में गनेशपुर के हंसराजलाल इण्टर कालेज के परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनी और उपस्थित विभागीय अधिकारियों को मामलों के निस्तारण का मौके पर ही निर्देश दिया। चौपाल में राशन कार्ड, राशन न मिलने, आवास, वृद्धा पेशन, शौचालय आदि की समस्याओं पर सदर विधायक ने चेतावनी दिया कि यदि कोटेदारों ने मनमानी बंद न किया तो उनके विरूद्ध कार्रवाई कराया जायेगा। 
चौपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाओ का संचालन कर रही है। जो विभाग, अधिकारी, कर्मचारी योजनाओं का लाभ पात्रांें तक नहीं पहुंचायेंगे या आर्थिक दोहन करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। 
विधायक दयाराम चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास के तहत 230 आवास, 416 शौचालय स्वीकृत हो चुके हैं, राशन न मिलने,  कार्ड न बनाये जाने आदि के जो मामले सामने आये हैं उसकी जांच करायी जायेगी। बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जायेगा। 
चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी प्रभाशंकर चौबे, शिक्षा विभाग से डा. शिवप्रसाद, विजय प्रताप वर्मा, उद्यान से राम विनय मौर्य, कृषि विभाग से दिलीप चौधरी, जिलापूर्ति कार्यालय से राजेश सिंह, स्वच्छ भारत अभियान के मार्कण्डेय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राकेश पाण्डेय आदि ने योजनाओं की जानकारी दिया। 
चौपाल के बाद सहभोज का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, धर्मराज मौर्य, अंकुर श्रीवास्तव, लालचंद चौधरी, जगदम्बा चौधरी, श्याम भवन, विनोद, राजनाथ श्रीवास्तव, रेखा, कान्ती, राम विलास शर्मा,  सुभावती, गायत्री, कुन्ती देवी, मुखराम, रामकृष्ण गुप्ता, डिम्पल सिंह, राम बहाल, मालती, गुलाबी, इमिरता, रामकिशुन के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे