Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आन्दोलित ग्राम विकास अधिकारियों ने सांसद को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आन्दोलित, ग्राम पंचायत  अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों ने  समन्यव समिति के तहत गुरूवार को भी अपना आन्दोलन जारी रखा।  बस्ती सदर विकास खण्ड कार्यालय पर अध्यक्ष अरूणेश पाल, मंत्री अमरनाथ गौतम के नेतृत्व में सांसद हरीश द्विवेदी को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया। 
अरूणेश पाल ने ज्ञापन सौपते हुये मांग किया कि  पदों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक की जाने व अधिमानी शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र कम्प्यूटर के स्थान पर ओ लेवल कम्प्यूटर किया जाने, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी पदो पर ग्रेड वेतन 2800 रुपये किया जाए तथा सातवें मे वेतन आयोग कि मैट्रिक के सापेक्ष लेबल 5 पर प्रारंभिक मूल बेतन 29200 किया जाए।सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नती 16 वर्ष पर द्वितीय व 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नती प्रदान की जाए समय से प्रोन्नती ना दे पाने की स्थिति में 10 वर्ष 16 वर्ष 26 वर्ष का प्रोन्नति पद का वेतन एसीपी की अनुमन्यता मे प्रदान किए जाय। 
बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रजनीकान्त द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष गंगेश शुक्ल मांगो के सम्बन्ध में  लखनऊ में आमरण अनशन पर है।  6 जून से प्रदेश के समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत      अधिकारी कलम बंद हड़ताल पर हैं। इससे सरकार के विकास की योजनायें प्रभावित हो रही है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने ज्ञापन लेते हुये समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।  ज्ञापन सौंपते समय राकेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, हरिओम पाल, दिनेश शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, जितेन्द्र अरोड़ा, प्रमोद श्रीवास्तव, विनोद यादव के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे