सुनील उपाध्याय
बस्ती। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा गुरूवार को उद्यान विभाग में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को उनके हक के लिये एकजुट करने का आवाहन किया गया।
महासंघ के मण्डल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 4 नवम्बर 2016 के अनुपालन में आउट सोर्सिंग, संविदा, नियत वेतन, दैनिक वेतन, वर्कचाज कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति समान कार्य के लिये समान वेतन, आवास आदि की सुविधा उपलब्ध कराया जाना चाहिये।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये रामगनेश चौधरी ने एकजुटता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष राम सूरत यादव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत कार्यरत संगिनी, आशा कार्यकत्री, बाल विकास पुष्टाहार में कार्यरत आंगनवाडी, मिड डे मिल, रसोईया, ग्राम रक्षक, चौकीदार, पी.आर.डी. को कम से कम 18 हजार रूपया मानदेय दिये जाने और उन्हें नियमित करने पर जोर दिया। संयुक्त मंत्री ललई यादव ने हक के लिये संघर्ष पर जोर दिया। महामंत्री ठाकुर प्रसाद वर्मा ने सातवें वेतन आयोग के भत्ते दिये जाने पर जोर दिया। गेट मीटिंग में मुख्य रूप से उद्यान विभाग के अध्यक्ष राम गनेश चौधरी, रामशंकर चौधरी, जवाहिर प्रजापति, कृष्णनाथ, रहमत अली, गंगाराम, श्रीपाल, झिनई यादव, काशीराम चौधरी, धनपाल चौधरी, संजय सिंह, शिवपूजन पाण्डेय, राम मूरत गौड, रामभवन चौधरी, मदनपाल, संतराम, अचल, वासुदेव, राम संवारे, रामऔतार, तिलकराम, रामनयन, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विश्वम्भरलाल के साथ ही अनेक कर्मचारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ