शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय मिशन संविदा कर्मचारी संघ रजिस्टर शाखा प्रतापगढ के जिला कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को जिला अस्पताल के सभागार में संपन्न हुआ । इस दौरान अतिथि के रुप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेश मोहन मिश्र, डीपीएम राजशेखर बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नारायण पाठक, राष्ट्रीय आप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एस के राय मौजूद रहे । चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सर्वसम्मत से उक्त अतिथियों को चुनाव अधिकारी मनोनीत कर मंचासीन कर संविदा कर्मियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।इस दौरान कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करते हुए अतिथियों ने सीएम शुक्ला को जिला अध्यक्ष, शैलेश दूबे को जिला महामंत्री
, दिनेश कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य को कोषाध्यक्ष, कुमारी निधि सिंह को आडिटर, दीपक श्रीवास्तव को वीपीएम, संगठन मंत्री रत्नेश पांडे को निर्वाचित किया गया । इसी के साथ बालमुकुंद, शिवनारायण, जय प्रकाश मौर्य, रेखा सरोज को कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । इस दौरान डीपीएम राजशेखर को संगठन का संरक्षक सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संविदा कर्मियों के हक एवं अधिकारों के लिए जागरुक करते हुए एक मंच पर आने का आव्हान किया । इस दौरान एस के राय ने कहा कि संविदा कर्मियों के साथ हमारा संघ सदैव खड़ा रहेगा । इस मौके पर मौजूद राजेश मोहन मिश्र ने कहा कि समस्त कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है इसके लिए सभी को एक मंच पर आकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा । अंत में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सीएम एम शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर संविदा कर्मियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ कर उन्हें न्याय दिलान का प्रयास किया जाएगा ।इस मौके पर जिले के तीन दर्जन से अधिक संविदा कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ