शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । मंगरौरा ब्लाक प्रमुख पति व अपना दल के प्रदेश सचिव पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपना दल एस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहां की मामले की जांच करवा कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े जिस प्रकार से तांडव किया गया बड़ा दुखद है । शासन प्रशासन द्वारा यदि शीघ्र कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन चैन से नही बैठेगा । पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । प्रदेश सचिव के हमलावरों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर पार्टी विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की मुहीम चलाने को बाध्य होगी ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ