Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर जोर


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। मतदाता सूची पुनरीक्षण   के कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में संपन्न हुआ । कार्यशाला में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा  मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु व्यापक चर्चा करते हुए कहा की बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरुक होकर बीएलओ के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराना है ।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया की मतदाता पुनरीक्षण का कार्य  संपन्न कराना है जिसके लिए विधानसभावार बैठक  तय की गई है । विधानसभा वार तय किए गए तारीखों के अनुसार गैसड़ी विधानसभा मे 16 जून , तुलसीपुर विधानसभा मे 17 जून , उतरौला विधानसभा मे 18 जून  तथा बलरामपुर विधानसभा मे 19 जून को बैठकर कर बूथवार योजना  बनाया जाए । कार्यशाला में  तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला  जिला महामंत्री डॉक्टर अजय सिंह पिंकू  मतदाता पुनरीक्षण  कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने सुझाव व विचार व्यक्त किए । कार्यशाला के दौरान परमजीत सिंह, कुसुम चौहान, अनूप चंद गुप्ता, प्रदीप सिंह , रामकरण मिश्रा, पवन वर्मा, विजय श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल,  वरुण सिंह मोनू, विजय गुप्ता, सेतुबंध तिवारी, अजय कृष्ण पांडे व मोतीलाल जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे