अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के तेर गांव में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की बन्द कमरे में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगो पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है जानकारी के मुताबिक बाबा बाजार चौकी के तेर गांव के दुर्गा प्रसाद की लगभग 22 वर्षीय पत्नी का शव घर के कमरे में जला हुआ मिला।परिजनों का कहना था वह अपने घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद करके मिट्टी का तेल छिड़ककर जल गई हैं। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।शादी को अभी महज तीन साल ही हुआ था।वही सूचना पर पहुचे मायका के लोगो ने दहेज उत्पीड़न और मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर न देने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देने का आरोप लगाते हुए पति दुर्गा प्रसाद,ससुर साधुराम,सास धनराजी व नंद फूलमती व छबीला के विरुद्ध मवई थाने में बुधवार को पीड़िता के पिता रोशन लाल ने तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मवई थाना के प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ