अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में यात्रियों की सुविधा के लिए रुदौली रेलवे स्टेशन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन शाखा रूदौली के स्वयंसेवी यात्रियों को निःशुल्क पानी पिला रहे है। वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर थोडी थोड़ी दूर पर पानी के ड्रम रखे गए है।ट्रेन आने पर बोतल में कुप्पी लगाकर पुरूष स्वयंसेवी द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही है। पानी के पैकेट बनाकर भी स्वयंसेवियों द्वारा ट्रेन आने पर जनरल बोगियां में बांटे जा रहे हैं।यात्री पानी पीकर दुआएं देते है।जगह जगह पर बैनर भी लगाए गए है। जिसमे लिखा हुआ है::नर सेवा-नारायण पूजा -निरंकारी बाबा।
निरंकारी बाबा एवं निरंकारी माता की होर्डिंग जगह जगह पर लगाये गए हैं। रुदौली शरीफ कही जाने वाली भूमि को निरंकारी स्वयंसेवी साकार रूप दे रहे है।निरंकारी चैरेटिबेल फाउंडेशन के मुखी रामचन्द्र यादव के अनुसार यह प्याऊ पूरी गर्मी भर 25 स्वयंसेवी प्रतिदिन यात्रियों की सेवा में लगे रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 20 मई को हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली में रक्तदान शिविर निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया था। वहाँ भी निरंकारी स्वयंसेवियों ने रक्तदान कर एक मिशाल कायम किया था।इसी तरह फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को महापुरुष बाबा के मेले गदुरही बाजार में भी निःशुल्क नीबू का शरबत पिलाया जाता है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ