वाजिद हुसैन
लम्भुआ, सुल्तानपुर. चांदा कोतवाली क्षेत्र के आनापुर उपकेन्द्र पर बैठक समाप्त होने के बाद एएनएम कालिंदी सिंह आशा विमला सिंह के साथ अपने घर सलमापुर पकड़ी खुर्द के लिए निकली। जैसे ही सड़क से गांव की तरफ मुड़ी चांदा की तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने थोड़ी दूर जाने के बाद फिर वापस मुड़े और कालिंदी सिंह को तमंचे की नोक पर रोक कर सोने की चेन मोबाइल पर्स व रजिस्टर छीन लिए और तमंचे की बट से कालिंदी के सिर पर वार कर दिए जिससे कालिंदी एवं जमीन पर गिर पड़ी और बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए चांदा की तरफ फरार हो गए।
ग्रामीणों की मदद से एनम कालिंदी सिंह को चांदा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर चांदा कोतवाल संजय कुमार सिंह मैं फोर्स के चांदा सीएससी पहुंचकर एनम कालिंदी सिंह से घटना के विषय में जानकारी ली और बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की गई लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ