Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाहन चेकिंग की आड़ में रंगदारी वसूल रहा था सिपाही सोनू कुमार, कवरेज कर रहे पत्रकार से की अभद्रता


पत्रकारों ने की सिपाही के विरूद्ध कार्रवाई की मांग 

कार्रवाई न होने पर दी अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी 

ए. आर. उस्मानी /नवल किशोर पाण्डेय
गोण्डा। एक तरफ जहां जनपद के तेजतर्रार एसपी लल्लन सिंह पुलिस महकमे को सुधारने में लगे हुए हैं, वहीं जिले की बिगड़ैल खाकी है जो सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। हद तो तब हो गई जब वाहन चेकिंग की आड़ में अवैध वसूली कर रहे एक सिपाही को टोकने तथा वीडियो बनाने की कोशिश करने पर सिपाही आपा खो बैठा और पत्रकार से उलझ गया। आरोप है कि उसने पत्रकार से अभद्रता भी की। इससे पत्रकारों में रोष व्याप्त है। 
    जिले के तरबगंज थाने में तैनात सिपाही सोनू कुमार पर आरोप है कि वह वर्दी का रौब दिखाकर वाहन चेकिंग की आड़ में वाहन चालकों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करता है। हद तो तब हो गई जब चेकिंग के दौरान रंगदारी वसूलने के चक्कर में उसने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भी नहीं बख्शा। मामला बनता न देख गाड़ी के कागजात न होना बताकर उसे सीज करने की धमकी दे कर उसने पत्रकार से अभद्रता की। 
     कई मीडिया संस्थानों के लिए काम कर रहे पत्रकार रमेश मिश्रा ने बताया कि तरबगंज थाने के बेलगाम सिपाही सोनू कुमार ने उनकी गाड़ी सिर्फ इसलिए सीज करने की धमकी दी क्योंकि उन्होंने चेकिंग कर रहे पुलिस के द्वारा गाड़ी की चाभी निकालने पर विरोध किया और कहा कि गाड़ी की चाभी निकालने का अधिकार आपका नहीं है। आरोप है कि इतनी सी बात पर पहले तो सिपाही उनके साथ अभद्रता करने लगा और गाली-गलौज करते हुए सिपाही सोनू ने पत्रकार का गिरेबान तक पकड़ लिया तथा मारपीट पर आमादा हो गया। पत्रकार की मोटरसाइकिल की चाभी निकाल कर बोला कि लो चाभी निकाल ली अब जो उखाड़ना है, हमारा उखाड़ लो। इतना चैलेंज कर वह दरोगा आदित्य श्रीवास्तव के पास चाभी लेकर चला गया। जहां सिपाही सोनू कुमार ने उल्टी-सीधी बात दरोगा आदित्य को बताई फिर सिपाही ने कहा कि जो करना हो कर लो। हमने बहुत पत्रकार देखे हैं। वहीं गौर करने लायक बात यह भी है कि ये वही मोड़ है जहां से रेहड़ी वालों से लेकर दुकानदारों से होने वाली अवैध वसूली लाखों में है। वहीं चेकिंग के दौरान दरोगा ने कई गाड़ियों को रोका जिनके मौके पर कागज न होने पर गाड़ी के मालिक से अच्छा खासा नजराना वसूलकर छोड़ दिया। नाम न छापने की शर्त पर तरबगंज के रहने वाले एक व्याक्ति ने बताया कि निजी कार्य हेतु आया था। मेरे पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। मुझसे रूपये लेकर छोड़ दिया गया।
     बहरहाल सिपाही सोनू कुमार द्वारा पत्रकार रमेश मिश्र के साथ की गयी अभद्रता से अन्य पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकार जय प्रकाश ओझा व शिव कुमार ने कहा कि अगर सिपाही पर जिले के मुखिया लल्लन सिंह ने कार्यवाही नहीं की तो हम लोग जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे