सुनील उपाध्याय
बस्ती। शासन के आदेशानुसार नियुक्ति विभाग से जारी आदेश के क्रम में जिलाधिकारी के रूप में राजशेखर द्वारा आज जनपद का कार्य भार ग्रहण कर लिया गया है। औपचारिक रूप से कार्य भार कोषागार में पूर्वान्ह जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय से कार्यभार ग्रहण किया। विगत दिवसों से पाण्डेय प्रभारी जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। उक्त अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी श्री गोपाल खरे, मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पाण्डेय, उप जिलाधिकारीगण, डिप्टी कलेक्टर, उप निदेशक सूचना सहित अनेक जनपदीय अधिकारी, सहायक उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बात तत्काल अधिकारियों से सामान्य कार्यो की जानकारी ली तथा मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह से मण्डलायुक्त कार्यालय में उनसे मुलाकात की तथा जनपद/मण्डल की प्रशासनिक व्यवस्था की संक्षिप्त जानकारी ली। राजशेखर जी एक उत्कृष्ठ श्रेणी के अधिकारी है वर्तमान मंे ये विशेष सचिव पीडब्लूडी के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे और इसके पूर्व उन्होंने सफलतापूर्वक लखनऊ के जिलाधिकारी, इलाहाबाद के जिलाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया हैै। आप मूल रूप से कर्नाटक राज्य के रहने वाले है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ