Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योजनाओं को जनता तक पहुचाना मुख्य उद्देश्य :स्वास्थ्य मंत्री


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। उ0प्र0 सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास खण्ड बनकटी के ग्राम चित्राखोर में विकास कार्यो के जानकारी देने, लाभार्थियों के प्रमाण पत्र वितरित करने, केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के योजनाओं को विन्दुवार जानकारी देने के उद्देश्य से लगायी गयी चैपाल में भाग लिया। उक्त अवसर पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुए जनता, अधिकारियो, लाभार्थियों एवं पार्टी के लोगो को कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाना है तथा गरीब से गरीब व्यक्ति को लाभान्वित करना है। इसी के क्रम में हमारी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, इन्द्रधनुष योजना, सौभाग्य योजना, किसानों के सहायता के लिए कृषक बीमा योजना आदि लागू की गयी है। इसमें अनेेक लाभार्थी चयनित हुए है और आने वाले समय में कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित नही रह जायेंगा। सभी को हमारी योजनाओ मंे अच्छादन करना है। स्वस्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया है तथा इस विधान सभा क्षेत्र के मुण्डेरवा में अच्छे स्तर का स्वास्थ्य केन्द्र चालू किया गया है तथा यहाॅ के स्वास्थ्य केन्द्र को भी बेहतर बनाने का मै विभागीय अधिकारियों को निर्देश देता हूॅ तथा उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन योजना, कृषक योजना आदि के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि वितरित किया गया। 
इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी राजशेखर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें जानकर खुशी हुई कि इस जनपद को एक अनुभवी, मेहनती एवं पूरा समय देने वाले के रूप में प्रभारी मंत्री मिला है। इनके मार्ग दर्शन में हमें काम करने का अधिकारियों के टीम के साथ मौका मिलेगा तथा हम लोग बेहतर कार्य करेंगे। आज के इस आयोजन के लिए मै मुख्य विकास अधिकारी और इनकी टीम को बधाई देता हूॅ कि इतने कम समय में अच्छी तैयारी की है तथा आशा करता हूॅ कि अगले आयोजन में बेहतर तैयारिया की जायेंगी। गा्रम स्वराज अभियान के तहत हमें विभिन्न सरकारी योजनाओं को जानकारी देने के लिए तथा लोगों को जागरूक बनाने के लिए होता है जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य में सुधार, आत्मनिर्भर, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ देना आदि मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  रवि सोनकर, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष  पवन कसौधन, मुख्य विकास अधिकारी  अरविन्द कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक  आरपी सिंह आदि द्वारा सरकारी योजनाओें पर  प्रकाश डाला गया तथा इस अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  अजय सिंह गौतम, भारतीय जनता पार्टी के जिला ईकाई के पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय प्रमुख के पति अमित सिंह सहित विकास विभाग के अधिकारीगण, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जेएलएम कुशवाहाॅ सहित क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अन्य जनप्रतिनिधिगण, मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे