सुनील उपाध्याय
बस्ती ।आज के भागती दौड़ती जिन्दगी में शरीर को स्वस्थ रहने के लिये व्यायाम और जिम आवश्यक हो गया है। यह विचार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया। वे ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को पालिटेक्नीक चौराहे के निकट क्रासफिट जिम का मुख्य अतिथि के रूप मंें उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।कहा कि श्रम और व्यायाम न करने के कारण ही लोग अनेक गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, इलाज में धन, समय दोनों काअपव्यय होता है। यदि जिम में कुशल प्रशिक्षकों की देख रेख में शरीर के आवश्यकतानुसार व्यायाम पर जोर दिया जाय तो अनेक बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।आयोजक कमल राजपाल, विशाल राजपाल ने आगन्तुकांें का स्वागत करते हुये बताया कि प्रयास किया गया है कि जिम मेंसभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहे। इसके साथ ही कुशल प्रशिक्षक भी लगाये गये हैं।उद्घाटन अवसर पर विवेक गिरोत्रा, हिमांशु कुमार कान्दू, संजीव गिरोत्रा, आनन्द राजपाल, राजीव अरोरा, राजेश जायसवाल, आनन्द खण्डेलवाल, सुनील के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ