Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे गरीब मरीजों को बंटी दवायें


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज  कस्बे के संकट मोचन मैरिज पैलेस में सोमवार को जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमे चालीस वर्ष से ऊपर आए इक्तीस मरीजों की रक्तचाप, शुगर, एवं वजन जांच की गई ।इनमें से 6 लोग शुगर से एवं तीन लोग हाई बीपी से ग्रसित पाए गए। इन्हें चिकित्सकों द्वारा होम्योपैथिक की दवा दी गई एवं परहेज बताया गया। शिविर में आए कुल एक सौ तेरह मरीजों को निशुल्क दवा दी गई। शिविर मे मौजूद डॉ वेद व्यास ने बताया कि भारत में हर पांच लोगों में से एक लोगों को डायबिटीज है। उन्होनें ने बताया सालाना बीस फ़ीसदी की रफ्तार से डायबिटीज बढ रही है । हृदय रोग के संबंध में बताया कि हर दस मरीज में एक मरीज हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधित रोगों से जूझ रहा है । साठ लोगों को पता ही नहीं है कि वे बीमारी के शिकंजे में हैं । उन्होंने इन बीमारियों के लिये लोगों द्वारा अनुचित खानपान और दूषित वातावरण को इसका मुख्य कारण बताया। उन्होंने चेताया कि इन रोगों से बचने के लिए हमें नियमित व्यायाम करना चाहिए। इस मौके पर ट्रस्ट के निदेशक निरंजन प्रकाश तिवारी, फूलचंद वर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, बीनू शर्मा आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे