Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु की दुर्घटना मे मौत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। अधिमास के अंतिम सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने आ रहे बाइक सवार श्रद्धालु की दुर्घटना मे दर्दनाक मौत हो गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गदियान गांव निवासी राधेश्याम (40) अपने पुत्र अभिषेक के साथ बाइक से बाबा का दर्शन करने आ रहा था। सई नदी के पुल के पहले बने गेट के समीप अचानक सामने से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना मे जहां पिता राधेश्याम को गंभीर चोटे आ गई वहीं उसका बेटा बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची एक सौ आठ ऐम्बुलेंस सेवा गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को इलाज के लिये सांगीपुर सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। राधेश्याम की मौत की जानकारी  होते ही घर मे कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे