Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भैंस चराने गए अधेड़ का तीसरे दिन भी नही लगा सुराग, सुस्ती बरत रही सैदपुर चौकी की पुलिस


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मड़कियन पुरवा मजरे कसारी निवासी पप्पू 50 वर्ष मंगलवार को भैंस चराने गांव के पास से गुजरी गोमती नदी के किनारे गया।जिसका कही पता नही चल रहा।बुधवार को नदी के मिले अधेड़ के कपड़ा चप्पल से लोगों को आशंका है कि अधेड़ नदी में डूब गया।इसकी सूचना ग्रामीणों ने पास के सैदपुर पुलिस चौकी पर दी।पर हैरत तो इस बात की सूचना पर पुलिस घटनास्थल तक पहुंची।और वहां से घूमकर वापस चली आई।अधेड़ की खोजबीन कराने का तनिक प्रयास भी नही किया।चंद्रमऊ गांव निवासी नफीस अहमद ने बताया कि मंगलवार से लापता अधेड़ का अभी तक कही कोई सुराग नही लगा।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे