छूट्टा जानवर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान।
गोंडा ।स्वराज अभियान के अंतर्गत गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने बुधवार की शांम छपिया के वासुदेवपुर ग्रंट गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कुछ का मौके पर निराकरण किया।ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने गांव के कोटेदार पर प्रति माह अनाज न बांटने का आरोप लगाया। जिसकी जमकर विधायक के सामने शिकायत की। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुये। विधायक श्री वर्मा ने उन्होंने गांव में हुये विकास योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी गांव की गरीब जनता तक पहुंचाये। जिससें उनको योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोटेदार प्रति माह समय से ग्रामीणों को अनाज बांटे नहीं तो कड़ी कार्यवाही के लिये तैयार रहें।पूर्व प्रमुख बाबू राम ने पार्टी की नीतियों की जानकारी दी और आभार व्यक्त किया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, एस डी ओ अश्विन कुमार, राजन सिंह, ए डी ओ पंचायत कनिकराम वर्मा,उमेश पाण्डेय, शिव कुमार यादव, राजू यादव, रघुनंदन पाडेय, विक्रम, विष्णु सिंह,गोपाल पाठक, आलोक पांडेय राहुल पाण्डेय, पिंटू,अंकुश मिश्र,दुर्गा वर्मा, ठाकुर प्रसाद वर्मा,वासुदेव, राधेश्याम वर्मा, सहित अनेक लोग रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ