Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गढ्ढा मुक्त सड़क की मांग को लेकर किया सड़क जाम


मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी-जनपद अमेठी के फैजाबाद-रायबरेली रोड गढ्ढो में तब्दील हो जाने से राहगीरों को भारी समास्या का सामना करना पड़ता है। इस गढ्ढे की वजह से कई लोगों की जान भी चली गई है अभी गर्मी की अवकाश होने से सभी स्कूल कालेज बंद है नहीं तो वो भी इसी मार्ग से उनका भी आवागमन रहता है।जानकरी के लिये बताते चले की फैजाबाद-रायबरेली रोड स्थित मोहनगंज चौराहे के पास सड़क गढ्ढा में है कि गढ्ढा में सड़क पता ही नहीं चलता। इसको देखते हुये समाज सेवी आशीष त्रिवेदी ने कई दिन पहले सोशल मीडिया पर सड़क को गढ्ढा मुक्त  प्रदर्शन करने के लिये प्रशासन को आगाह और लोगों से प्रदर्शन के लिये अपील की थी। तो वही स्थानीय विधायक ने किस तरह से सड़क को गढ्ढा मुक्त कराया की गढ्ढा आज भी बरकरार है। सड़क को गढ्ढा मुक्त को लेकर बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने 330 ए फैजाबाद-रायबरेली रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, लाल प्रताप सिंह,पंकज सिंह, अतुल शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे