Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रक्तदान एक पुण्य पावन कर्म है, जो समाज के रूग्ण एवं जरूरतमंद के जीवन को बचाता है-डीएम



विश्व रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ

विभिन्न समाजसेवी संगठनों के सहयोग से 90 यूनिट रक्तदान
खुर्शीद खान
सुलतानपुर ।जिलाधिकारी विवेक ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज यहां जो उत्साह देखा गया ऐसा बहुत कम ही जिलों में होता है। यह उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य पावन कर्म है, जो समाज के रूग्ण एवं जरूरतमंद लोगों  के जीवन को बचाता है। जिलाधिकारी ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज सुलतानपुर जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं अपना रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
    जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं होता। यहां के लोगों में अतिउत्साह देखा गया। ऐसा उत्साह कतिपय जिलों में ही देखने को मिलता है। 
    विश्व रक्तदान दिवस पर आज अमर उजाला फाउन्डेशन के बैनर तले अंकुरण, घर सुलतानपुर फाउन्डेशन, शहीद स्मारक  सेवा समिति, आजाद सेवा समिति, नेशनल यूनिटी फाउन्डेशन, सीआईएसएफ के जवानों, रेडक्रास सोसाईटी के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन /जिला चिकित्सालय से सम्बन्धित 90 यूनिट का रक्तदान हुआ। जिसमें अमर उजाला फाउन्डेशन की संख्या 53 है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अमर उजाला फाउन्डेशन के तत्वाधान में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों  करतार केशव यादव, डॉ. सुधाकर सिंह, माबूद अहमद, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. सुशील, डॉ. रंजना सिंह, निजाम खान, पत्रकार अनिल द्विवेदी को जिलाधिकारी ने शील्ड , प्रशस्ति पत्र व शाल तथा मार्ल्यापण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा भी सर्वाधिक  रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी तथा सीएमएस डॉ बीबी सिंह ने जिलाधिकारी का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर जेपी सिंह, ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ अमित सिंह, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह, क्षय रोग अधिकारी डॉ अमिताष मिश्रा, साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय, डॉ डीएस मिश्र तथा अमर उजाला परिवार से रमाकांत तिवारी, गिरजा शंकर पाण्डेय, विनय सिंह, विजय तिवारी आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे