गोंडा:-छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा चौकी अन्तर्गत शीतलगंजग्रंट गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय महिला की साड़ी के फंदे से लटकती हुई लाश कमरे के अंदर पाई गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम वर्मा ने बताया कि ग्राम शीतालगंज के उपाध्याय पुरवा निवासी कपिलदेव उपाध्याय के घर में बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक कमरे में उनकी बहू की लाश कमरे के अंदर फंदे लटकती हुई देखी गई।जिसकी सूचना पुलिस व लड़की के मायके वालों को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी आदि से दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए।जिसकी पूरी वीडियो ग्राफिंग भी की गई।मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि महिला की लाश साड़ी नुमा फंदा बनाकर छत पर लगे कुंढे से लटकी हुई थी।उन्होंने बताया कि शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया गया है।पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया उक्त घटना आत्महत्या का लगता है।थाना प्रभारी जय दीप दूबे ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
वहीं प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मृतका मालती उपाध्याय की शादी ग्यारह वर्ष पूर्व हुई थी।मृतका के पति नलिन उपाध्याय गोंडा में ड्राइवरी करते है।उन्होंने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं। पहला सात वर्षीय जो दिव्यांग व मानसिक रूप से ग्रस्त भी है।और दूसरा लड़का पांच वर्ष का है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ