Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती समारोह,मंत्री रमापति शास्त्री ने किया शुभारंभ


अखिलेश्वर तिवारी

इग्नू के स्टडी सेंटर का भी हुआ शुभारंभ

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विकासखंड पचपेड़वा क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर स्थित अति पिछड़े थारू बाहुल्य क्षेत्र में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय परिसर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण , अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विशिष्ट अतिथि  जनपद बलरामपुर के प्रभारी एवं गन्ना विकास तथा चीनी उद्योग राज्यमंत्री सुरेश राणा तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित  करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर के किया गया । कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अध्यन केंद्र का भी शुभारंभ किया गया । अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र के बच्चों को स्नातक परास्नातक तथा तकनीकी शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सकेगी । पचपेड़वा क्षेत्र के इमिलिया कोडर में नानाजी देशमुख द्वारा जनजातीय थारू परिवार के बच्चों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की गई थी जो जूनियर हाई स्कूल तक का ही था । इसे बाद में बढ़ाकर इंटरमीडिएट तक का दर्जा दिया गया और आज इग्नू द्वारा अध्ययन केंद्र खोलकर इस क्षेत्र को विशेष दर्जा उपलब्ध करा दी गई है । प्रभारी मंत्री ने कहा की इस क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं काफी प्रयासरत हैं और जो भी आवश्यकता पड़ी वह क्षेत्र के विकास के लिए किया जाएगा । वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि महाराणा प्रताप  के शौर्य की गाथा बहुत ही  बड़ी है  उसका वर्णन कर पाना संभव नहीं है । ऐसे महापुरुष के जयंती के अवसर पर भाग लेने का जो मौका आयोजक मंडल ने मुझे दिया है उसका मै  सदैव आभारी रहूंगा । उन्होंने कहा की वन क्षेत्र में  स्थिति यह विद्यालय निश्चित रूप में क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा । उन्होंने अपने विभाग की ओर से  हरसंभव सहयोग  दिलाने का भी आश्वासन दिया । सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा  कि बलरामपुर जनपद के अति पिछड़े क्षेत्र में स्थापित यह विद्यालय थारू बाहुल्य गांव के बच्चों के शैक्षिक स्तर को उठाने में मददगार सिद्ध हो रहा है  और इसके लिए  महान चिंतक  समाज सेवी  नानाजी देशमुख कि जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगा । उन्होंने महाराणा प्रताप के वीर गाथा पर भी प्रकाश डाला । समारोह में सदर विधायक पलटू राम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला,  विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे व जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का सफल संचालन दीनदयाल शोध संस्थान गोंडा के सचिव रामकृष्ण तिवारी तथा इमिलिया कोडर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृपाल शुक्ला  द्वारा किया गया । समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना स्वागत गीत के अलावा लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए । इग्नू द्वारा छह दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन  किया गया था  जिसका  आज समापन भी किया गया  और समापन के दौरान  छात्राओं ने  विभिन्न प्रकार के  मार्शल आर्ट  का प्रदर्शन करके दिखाया । इतने कम समय में प्रदर्शन को देख कर उपस्थित लोग अचंभित हो गए और अनायास यह कहना पड़ा कि इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो सिर्फ प्लेटफार्म की जिसके माध्यम से यह आगे बढ़ सके जो इग्नू स्टडी सेंटर के रूप में अब प्राप्त हो रहा है । इससे यहां की छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे