Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री योगी से मिला अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का प्रतिनिधि मण्डल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जन जन तक सर्वहितकारी वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से रोहिणी दिल्ली में 25 से 28 अक्टूबर 2108 तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में निमन्त्रित करने  के लिए ओम प्रकाश आर्य प्रधान संचालक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिला और उन्हे कार्यक्रम की जानकारी दी और वैदिक पुस्तकें भेंट की प्रत्युत्तर में मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए पुनः सम्पर्क करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि इस महासम्म्ेलन में लगभग 33 देशों के आर्य विद्वान, विदुषियाॅ एवं नर-नारी हिस्सा लेंगे। वैदिक विद्वानों द्वारा योग शिक्षा, वेद कथा, भजन एवं प्रवचन तथा यज्ञ एवं सस्वर वेद पाठ प्रस्तुत कर समाज को सन्मार्ग की ओर प्रेरित किया जायेगा। समाज से अन्धविश्वास, पाखण्ड, दहेज प्रथा, मांस भक्षण, मद्यपान एवं सामाजिक तथा राजनीतिक कुरीतियों का उन्मूलन करना इस महासम्ेलन का प्रमुख लक्ष्य है। गौरक्षा सम्मेलन, नारी उत्थान सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा सम्मेलन, आर्य वीर दल के बच्चों द्वारा व्यायाम कला का प्रदर्शन महासम्मेलन के मुख्य आकर्षण होंगे। यह महासम्मेलन पूरे विश्व में वैदिक विचारों के प्रसार का एक बड़ा माध्यम होता है साथ ही जनता में राष्ट्रीय भावना भरने एवं युवाओं को सही दिशा देने में भी इसका बड़ा योगदान होता है। बताया कि इस महासम्मेलन के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बैठक एवं जन जागरण करके लोगों को दिल्ली चलने का आमन्त्रण दिया जायेगा जिसके लिए प्रत्येक जिले में दायित्व सौंपा जा चुका है। इसके अलावा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में नाली सहित पक्की सड़क एवं पर्याप्त विद्युत व्यवस्था कराने पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधि मण्डल में अलख निरंजन आर्य, प्रवीण अग्रवाल, गरुणध्वज पाण्डेय एवं ब्रह्मानन्द पाण्डेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे