Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनरेगा मजदूरों के बजाय मशीनों से कराया जा रहा है तालाब में खुदाई का काम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । सरकार आदेश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं जहां सरकार महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही है ।  जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उन्हें रोजगार  मिलना दुर्लभ हो गया । जिसके चलते उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है । अगर जिले में उपलब्ध आंकड़ों की बात करें तो रोजगार उपलब्ध कराने के मामले मे स्थिति काफी संतोषजनक नहीं है । ताजा मामला दुबौलिया ब्लॉक के सामने स्थित तालाब का जहां जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते तालाब में खुदाई का काम मनरेगा मजदूरों के बजाय मशीनों से कराया जा रहा है हालांकि इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी दुबौलिया से बात की गई उन्होंने कहा कि इस तालाब का काम कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा अपने निजी खर्चे से आपसी सहयोग से कराया जा रहा है कहीं भी नियमों की अनदेखी नहीं की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे