Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चलाये जा रहे हैं योग शिविर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । 21 जून विश्व योग दिवस को बस्ती में ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिदिन प्रातः 5 से 6:30 बजे तक योग शिविर जनपद के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चलाये जा रहे हैं, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के पुरुष महिला योग से स्वयं को जोड़कर स्वस्थ्य रह सकते हैं। जिला संयोजक डॉ सौरभ तुलस्यान ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, होटल बालाजी प्रकाश सहित आदि स्थानों पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया है, जहाँ योगासनों और प्रणायाम के माध्यम से निरोग रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज शिविर में भस्त्रिका, कपाल भारती, अनुलोम विलोम, ग्रीवा संचालन, स्कन्ध सञ्चालन, अर्ध चक्रासन, उत्तानपादासन, वज्रासन, शशांकासन, पवन मुक्त आसन, ताड़ासन, वृक्षासन आदि योगासन शिक्षिका माधुरी सिंह द्वारा कराये गए।  मंडल संयोजक डॉ जे पी सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस की सफलता हेतु आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेशन के तत्वाधान में पूरे भारत में 25 लाख लोगों को योग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो जनसहयोग और कार्यकर्ताओं के उत्साह से अब 50 लाख हो गया है। बस्ती मंडल से 10000 लोगो को योग कराने का लक्ष्य रखा गया है। सौरभ तुलस्यान ने जनपद के सभी नागरिकों से इन योग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर बस्ती जनपद का नाम देश में अव्वल स्थान पर लाने का आवाह्न किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे