डॉ ओपी भारती
गोण्डा:- शुक्रवार को ईद के मेले में आई 3 वर्षीय बच्ची गुम हो गई जिसे थाने की महिला आरक्षियों ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया । शाम तक बच्ची के मां - बाप की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया ।
ईद के चलते बाजार में मेले जैसा माहौल था । ईदगाह में नमाजियों की भारी मौजूदगी रही । नमाज के बाद कस्बे की सड़कों पर भारी भीड़ हो गई , उसी भीड़ में अपनी मां के साथ बाजार आई उक्त बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई । भीड़ में बिछड़ी बच्ची का रो - रो कर बुरा हाल था । नमाज डियूटी पर आई महिला आरक्षी शीतल राठौर एंव ज्योत्सिना गौरव की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी तो उसके बारे में तहकीकात करने लगीं , किन्तु बच्ची का कोई भी अभिभावक नहीं मिला । तो ईदगाह पर एक बच्ची मिलने का संदेश छोड़कर उसे थाने लेकर चली गई । इस बीच के गायब होने को लेकर परेशान रहे परिजनों डायल 100 को सूचना दी । डायल 100 मौके पर पहुंचकर खोजबीन करते हुए थाने को सूचना दी । तो बच्ची के थाने पर मौजूद होने की जानकारी दी गई । डायल 100 ये सूचना परिजनों को दी । मौके पर पहुंचे बच्ची के मांता - पिता रुबी देवी व साजन सिंह निवासी सेहरिया थाने पहुंचे उन्हे देखकर बच्ची दौड़कर उनसे लिपट गई ।बच्ची के मिलने से मां - बाप राहत की सांस लेते हुए महिला आरक्षियों को धन्यवाद दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ