Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देवीपुर अजबनगर में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने लगाई चौपाल


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- वजीरगंज क्षेत्र के देवीपुर अजबनगर में शुक्रवार देर शाम समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए चौपाल लगाई।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव के सबका विकास करना है।इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
चौपाल में विकास,विद्युत,समाज कल्याण, कृषि , स्वास्थ्य , पशु पालन आदि विभागों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई।
मंत्री ने प्रधान मन्त्री आवास,  शौचालय, पेंशन,  विद्युतीकरण, गैस कनेक्शन,राशन कार्ड आदि के लाभार्थियों के  चयन हेतु गांव में कैम्प लगाने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।चौपाल में मंत्री द्वारा दुर्घटना में मृत 2 व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के चेक,सौभाग्य योजना में 5 विद्युत कनेक्शन प्रमाण पत्र,12 लोगों को शौचालय के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज,बीडीओ शिवाकांत मिश्र,सीएचसी अधीक्षक डा.अमित कुमार,पशु चिकित्साधिकारी डा. आर एस मिश्र,उप खण्ड अधिकारी एस के श्रीवास्तव,अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त,समाज कल्याण ए डी ओ राम करन वर्मा,राजस्व निरीक्षक बंशी लाल शर्मा,एडीओ पंचायत घनश्याम पांडेय,सुपरवाइजर कुमकुम देवी आदि उपस्थित रहे। बैंक मित्र राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न बैंक योजनाओं के बारे में बताया।जबकि पूर्ति विभाग का कोई कर्मी तथा महिला एवं बालविकास विभाग के डीपीओ व सीडीपीओ मौके से नदारत रहे। भाजपा पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी,पीआरओ वेद प्रकाश दूबे,भगवान बख्श सिंह, अनूप सिंह,पवन सिंह,अवधेश सिंह,विनोद सिंह,सन्तोष सिंह,गुड्डू सिंह,वीरेंद्र यादव व ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।संचालन राकेश सिंह ने किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे