मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! जमीन के विवाद में शनिवार देर रात दरवाजे पर सो युवक पर गोली चलाई गई। हालांकि गोली बगल में सो रही किशोरी को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। लालगंज इलाके के घरौरा गांव निवासी ताजुब अली का उसके परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार शाम विवादित जमीन पर पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांता कराया था। आरोप है कि देर रात पड़ोसी असलहा लेकर ताजुब के दरवाजे पर पहुंचा और गोली मार दी। गोली लगने से ताजुब अली की बेटी रुकैया बेगम (13) घायल हो गई। सूचना पर देर रात लालगंज पुलिस पहुंची तो आरोपित घर पर नहीं मिले। घायल किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ