Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज


डॉ ओपी भारती 
 गोण्डा :- वजीरगंज कस्बे के ईदगाह में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इसमें कस्बे  के अलावा आसपास के करीब 2 हजार लोगों ने शिरकत की । सभी ने आपसी भाईचारा, खुशहाली और देश की तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की खुशी सभी के चेहरों पर साफ झलक रही थी।कस्बे  के अंजुमन इस्लामिया ईदगाह, रौजा जामा मस्जिद,  डुमरियाडीह मलियन पुरवा छोटी मस्जिद, अचलपुर  ईदगाह , अबूबकर मदीना मस्जिद कोंडर  में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह से लेकर मस्जिद तक नमाजी जुटे   थे।  गोंडा - फैजाबाद  रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह पर तय समय से एक घंटे पहले से ही लोगों का आना शुरू हो गया।
सात बजते बजते ईदगाह का मैदान में लोग भर गए। 7:30 बजे नमाज शुरु हुआ। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल वहीद  ने ईद की नमाज पढ़ाई। सभी ने आपसी भाईचारा, देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। इसी तरह अबूबकर कोंडर जामा मस्जिद  जल्दी ही भर गई। देर से पहुंचे लोगों को मस्जिद के पीछे मैदान में जगह मिली। इसी तरह दूसरी मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा किया।
एक दूसरे गले मिल बोले ईद मुबारक
ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले और ईद मुबारक बाद दी। जानने पहचानने वालों को ढूंढ़कर लोग गले मिलते रहे। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला।
कब्रिस्तान में जाकर पढ़ा फातिहा
नमाज पढ़कर अधिकांश लोगों ने कब्रिस्तान का रुख किया। वहां पहुंचकर पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ा और उनके लिए दुआ मांगी। इस दौरान  कब्रिस्तानों पर लोगों का हुजूम आता जाता दिखा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे