Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रभारी मंत्री ने रामनगर गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं


अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास चीनी उद्योग एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने जिले के विकासखंड गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम रामनगर में चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान के लिए चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया । प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता हीला हवाली तथा अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके अलावा जनसमस्याओं को समय से निस्तारित किए जाने का भी आदेश प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए । उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक तथा उपस्थित तमाम पदाधिकारियों को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा उनके क्रियान्वयन में नजर रखने की बात कही।

प्रभारी मंत्री ग्राम स्वराज्य अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बलरामपुर के ग्राम रामनगर में आयोजित चौपाल मे भाग लेने पहुंचे थे, जिसमें सभी ग्राम वासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं संबंधित जानकारी दी गई। साथ मे रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ,  सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा एवं  विधायक गैसड़ी  शैलेश सिंह शैलू  कार्यक्रम प्रभारी अनूप चंद गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह जिला उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे