Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

21 जून - विश्व योग दिवस की तैयारी हेतु बैठक


सुनील उपाध्याय 

बस्ती :इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन आई डी वाई उत्तर भारत वन एवं सूर्या फाउण्डेशन द्वारा आयुष मंत्रालय के सहयोग से विश्व योग दिवस 2018 के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में 25 लाख लोगों को योग कराने का संकल्प लिया गया है। इसकी तैयारी हेतु बस्ती जनपद कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज बस्ती में हुई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक डाॅ0 नवीन सिंह ने बताया कि पूरे देश में 25 लाख लोगों को योग कराने के लक्ष्य को पूरा करने में उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड में 10 लाख लोगों को योग कराया जायेगा। जिला संयोजक डाॅ0 सौरभ तुलस्यान ने इस महान लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनपद बस्ती से 10 हजार लोगों को योग कराने का लक्ष्य रखा और सभी से सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 योग शिक्षकों के माध्यम से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 15 से 21 जून तक विशेष योग शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को योग एवं प्राणायाम से जोड़कर लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज बस्ती में महिलाओं के लिए एक विशेष योग शिविर के संचालन का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

और अधिक जानकारी देते हुए मण्डल प्रभारी डाॅ0 जेपी सिंह ने बताया कि इन निःश्ुृल्क योग शिविरों में बच्चे, बूढ़े, नवयुवक, नवयुवतियाँ सभी आ सकते है। शिविर का शुभारम्भ 15 जून को सदर विधायक श्री दयाराम चैधरी के कर कमलों द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है। शिविरों की सफलता के लिए अन्य सामाजिक संगठनों का भी आवाह्न किया गया।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षक प्राचार्या श्रीमती नीलम सिंह, मुख्य योग शिक्षक गरुड़ध्वज पांडे निर्मला श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, मनीषा शुक्ला, राजेन्द्र नाथ पाण्डेय, योग शिक्षिका शची श्रीवास्तव, विवेक गौड़, मकसूद, सरिता पाण्डेय, कन्ळैया लाल भारती, मनोरमा सिंह, डाॅ0 ऐ के पाॅल, दीपू चैरसिया आदि ने पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे