Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

11 केवीए की लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से कर्मचारी की मौत


अनीता गुलेरिया
 दिल्ली :गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके की डी एल एफ कॉलोनी में बीती रात दो बजे बिजली-विभाग कर्मचारी की खम्भे पर काम करते समय आकस्मिक-करंट लगने से मौत हो गई  । 33/11 के वी ए सब-स्टेशन विक्रम-एंक्लेव की लाइन पीछे से पूरी तरह से बंद थी । मृतक कर्मचारी का नाम सुधीर,उम्र (24 ) वर्ष है । वह मूल रूप से बागपत गांव का रहने वाला था । ड्यूटी के समय काम करते हुए अचानक करंट लगने से हुई मौत पर बिजल- विभाग के किसी भी आला अधिकारी की मौके पर उपस्थिति  को न देखते हुए बाकी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हैं । इस तरह रात दो बजे से बंद बिजली आज सुबह 6:00 बजे चालू हो सकी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है । इस मामले में पुलिस दुर्घटना के कारणो का पता जुटाने में लगी है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे