Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का लगाया आरोप


अमरजीत  सिंह 
फैजाबाद :एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाये हुये हैं और बार बार अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आगाह किया करते हैं लेकिन उनकी बातों का कुछ प्रधानों पर शायद असर नहीं पड़ रहा है ।भ्रष्टाचार को लेकर एक मामला मवई ब्लाक के ग्राम अशरफ नगर का है जहाँ ग्राम प्रधान ने 2016 -17 में 14वें वित्त तथा राज्य वित्त व अन्य योजनाओं से  गांव में बगैर कोई कार्य किये लाखों रुपये डकार गये हैं ।ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत खण्ड ब्लाक अधिकारी मवई से की उसके बाद भी मौके पर जांच करने का अब तक कोई भी अधिकारी ने जहमत नहीं किया है ।ग्राम वासी नमोंनरायन ,दुर्गेश चन्द,राम अभिलाख, राजेश कुमार,सुरेश चन्द,अमर सिंह ,परशुराम आदि ने खण्ड विकास अधिकारी मवई को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने 2016 में तालाब में पानी भराने के नाम पर 30741रुपये चेक संख्या 564830 के माध्यम से निकाले ,गांव के रोशन के घर से परशुराम के घर तक नाली निर्माण के लिये चेक संख्या 564829 ,से 25-7-2016 को 60 हजार ,काशीराम के घर से बद्री के घर तक नाली निर्माण के लिये चेक संख्या 564833 ,3-8-2016 को 45000,तथा चेक संख्या 564834 10-8-2016 को 45000 निकाल कर बंदरबांट कर लिया तथा नाली निर्माण नहीं किया ।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भारत के घर से राम खेलावन के घर तक खड़ंजा मरम्मत के नाम पर 16-8-2016 चेक संख्या 564835 ,से 45 हजार तथा चेक संख्या 564836 से 6-9-2016 को भी 45 हजार रुपये निकाल कर हड़प लिये जबकि कोई कार्य नहीं कराया ।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पक्की रोड से पंचायत भवन तक खड़ंजा मरम्मत के नाम पर 3-3-2017 को चेक संख्या 564846 के माध्यम से 69 हजार रुपये तथा 8-32017 को चेक संख्या 564848 के 75हजार तथा चेक संख्या 564847 से 21-3-2017 को 25 हजार रुपये डकार गये लेकिन खड़ंजे कोओ आज तक मरम्मत नहीं कराया गया ।इसी प्रकार प्यारे के घर से राम बहादुर के घर तक कार्य कराने के नाम पर 80 हजार रुपये तथा अमर चन्द के घर से ईश्वरदीन के घर तक कार्य कराने के नाम पर 48 हजार रुपये निकाल कर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया ।ग्रामीणों मामले की जाँच करके कार्रवाई की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे