Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हड़ताल की राह पर चल पडा लेखपाल संघ


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की धमकी दी है रुदौली तहसील इकाई के अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक व मंत्री वृजनाथ दुबे ने कहा कि लेखपाल संघ लगातार अपनी महत्वपूर्म मांगों के लिए सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारीयों के साथ साथ मुख्यमंत्री से भी गुहार लगा चुका है,फिर भी सरकार लगातार लेखपालों की जायज मांगों की अनसुनी कर उनका तिरस्कार करने पर तुली हुयी है।लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
ये हैं नाराजगी के कारण
तहसील मंत्री वृजनाथ दुबे ने बताया कि अगर हमारी मांगों पर त्वरित ध्यान नहीं दिया तो राजस्व और अन्य जरुरी कार्यों का बहिस्कार कर कलम बंद हड़ताल करने को विवश होंगें।उन्होंने कहा कि हमारी समस्याएं पूर्व सरकार के समय से लंबित चली आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल से 21 सितम्बर 2016 को सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के निराकरण करने का अस्वासन दिया था. लेकिन दुख इस बात का है कि अभी तक कुछ नहीं हुआ।
इसी समस्या को वर्तमान मुख्यमंत्री के सामने भी 11 अप्रैल 2017 को रख्खा गया लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुयी। फिर भी मांगों पर आज तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते लेखपाल संघ में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंत्री वृजनाथ दुबे ने कहा कि लेखपाल ४ साल से बिना संसाधन आय जाति निवास अपने खर्च पर जारी कर रहे है। वही अंग्रेजों के जमाने से मिलने वाले १०० ₹ मासिक यात्रा भत्ते पर सभी कार्यों का त्वरित निस्तारण भी करते है ।संघ ने एक बार फिर से हड़ताल कर मुख्यमंत्री को रिमाइंडर भेजकर लंबित मांगों को अविलम्ब पूरा करने की गुहार लगाएगी उसके बाद यदि मांगे पूरी नही होगी तो 9 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगें।

यह है प्रमुख मांग
वेतन उच्चीकरण,पेंशन और वेतन विसंगति को दूर करना,लैपटॉप और स्मार्टफोन मुहैया कराना,पदनाम और शैक्षिक अहर्ता परिवर्तन करने जैसी अहम् समस्यायों सहित 8 मांगो को दूर करने की सरकार से गुहार लगायी जाएगी।अन्यथा काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होना पड़ेगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
लेखपाल संघ के आंदोलन की यह है तैयारियां
तहसील इकाई के मंत्री वृजनाथ दुबे ने आंदोलन का कार्यक्रम बताया कि 19 जून को लेखपाल काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपेंगें। 25 तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेगें। 26 से 2 जुलाई तक आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का पूर्ण बहिष्कार करते हुए काली पट्टी बाध कर अंय काम करेगें। 3 से 7 जुलाई तक सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। 9 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे