Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्राइम ब्रांच के सामने सोमवार को खुद पेश होने का दावा और वादा करते दाती महाराज हुए गायब


अनीता गुलेरिया
 दिल्ली :- दिल्ली के फतेहपुर बेरी शनि-मंदिर दाती महाराज पर उनके द्वारा शिष्या के साथ किए रेप जैसे संगीन जुर्म की शिकायत 10 जून को फतेहपुर बेरी थाने मे दर्ज कर पुलिस दाति के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पीड़िता के साथ उसके आश्रमों में छानबीन कर रही है । पीड़िता के आरोप के अनुसार दाती ने दो साल पहले दिल्ली के आश्रम में उसके  साथ बलात्कार किया और फिर पाली के आलावास आश्रम में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया छानबीन के दौरान पीड़िता ने पुलिस को वह कमरे में दिखाएं जहां पर उसके साथ ज्यादती हुई थी । पीड़ित लड़की इसी आश्रम में रहा करती थी और यहां पर रहकर उसने अपनी पढ़ाई-लिखाई की थी ।
गंभीर और संगीन आरोपों के चलते दाती महाराज ने राष्ट्र की दुहाई देते हुए मीडिया के हर छोटे से बड़े चैनल पर कहा मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं । मैं सोमवार को खुद जांच के लिए क्राइम-ब्रांच के सामने पेश हो जाऊंगा । मगर सोमवार पूरा दिन बाबा की कोई भनक ही नहीं लगी । उल्टा अपने वकील को दाति ने क्राइम ब्रांच के ऑफिस भेजकर पेशगी के लिए और समय बढाने की मांग की । लेकिन क्राइम-ब्रांच ने वकील को दो टूक जवाब देते हुए कहा अगर दाती बुधवार को हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा ।यानी खुद को पाक-साफ और कानून का पालन करने वाला बताने वाले बलात्कार के आरोपी दाती महाराज अब गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हैं । पुलिस सर्च वारंट जारी कर दाती महाराज के हर ठिकानों पर छापेमारी कर उसे इधर-उधर ढूढती फिर रही है । तमाम मीडिया चैनलों को इंटरव्यू देने वाले दाती महाराज फिलहाल गायब हो चुके हैं । और ऐसे गायब हुए हैं, कि पुलिस को उनका कोई अता-पता ही नहीं मिल रहा है। इस तरह दाति ने 19 जून को अपनी गिरफ्तारी नहीं करवाई ,और 20 जून यानी आज बुधवार का समय मांगा है । अपने आप को  राष्ट्र का पालनहार और कानून का पालन करने वाले बाबा ने  जांच में सहयोग करने के झूठे दावे और वादों को झुठलाते हुए अब एक ऑडियो क्लिप द्वारा नया खेल जारी किया है । अपने समर्थकों से शांति की अपील करते हुए दाती ने कहा, मैं फकीर हूं ,अगर आप मेरे से थोड़ी सी मोहब्बत करते हैं, तो मेरे नाम से कोई मीटिंग या कोई धरना प्रदर्शन मत करना और ना ही कोई गलत बयानबाजी करना, जो राष्ट्र हित के लिए ठीक ना हो मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है ,वह दूध का दूध,पानी का पानी करता है । बस मेरे लिए यह प्रार्थना करना,कि मैं सत्य की राह पर चला हूं और उसमें सफल होकर न्याय प्राप्त कर सकूं ।फिलहाल इस संगीन आरोप के बाद से आज तक दाती महाराज के किसी समर्थक को उनके बोलते हुए नहीं देखा गया है । राष्ट्र और कानून की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले दाती महाराज क्राइम ब्रांच के सामने आखिर पेश पेश क्यों नहीं हो रहे, गुरुवार को आज तक चैनल पर इंटरव्यू देने के बाद रविवार तक मीडिया को फोन पर बताते हुए दाती महाराज ने यह दावा किया था, कि वह कहीं भागे नहीं है । अब सवाल यह उठता है यदि वह भागे नहीं है, तो पुलिस आखिर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही थी । कहीं ऐसा तो नहीं कि पुलिस दाति को बचाने में लगी हुई थी । कुल मिलाकर दाती झूठे दावे और वादे के साथ अपने आश्रम से गायब हो चुके हैं आखिर ऐसा संभव कैसे हो पाया क्यों और कैसे.....? 
 रेप जैसे संगीन आरोपी दाति तक जब मीडिया पहुंच सकती है, तो पुलिस आखिर क्यों नहीं पहुंच पाई, क्यो
पुलिस ने दस-दिन तक रेप के आरोपी को गिरफ्तार करके मुख्य-न्यायालय के सामने पेश नहीं किया....?क्या इस देश में संविधान के कानून सबके लिए अलग-अलग बने हुए हैं । आखिर दिल्ली-पुलिस राजास्थान पाली के आश्रम में जाकर दाती को दिल्ली गिरफ्तार करके क्या नहीं ला सकी ...........? यदि आज दाती पेश नहीं हुए और गायब है, तो गायब होने की इस घटना को अंजाम देने की मुख्य दोषी दिल्ली पुलिस नही तो और कौन होगा .....?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे