खतरनाक साबित होगा जाति के आधार पर आरक्षण
शिवेश शुक्ल
प्रतापगढ़ । देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, या बड़ा ही स्वर्णिम समय है । भाजपा यदि राम मंदिर के विषय में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो उसके लिए चुनाव जीतना टेढ़ी खीर साबित होगा, अगर भाजपा के नेता दूसरे देशों में घूमकर आर्थिक सुधार करेंगे मुद्दों से हटकर कार्य करेंगे और सोचेंगे कि हम अपने मुद्दों पर कार्य कर रहे हैं और आगामी चुनाव में सफलता हासिल करेंगे तो उनकी भूल है ।
वीडियो बयान :स्वामी अभय चैतन्य महाराज
उक्त बाते जनकल्याण हेतु अब तक 51 बार भू समाधि व छ: बार जल समाधि तथा एक वर्ष का अज्ञातवास ले चुके गौरीगंज बाबूगंज सगरा स्थित परमहंस सेवा आश्रम के 1008 स्वामी मौनी अभय चैतन्य फलाहारी बाल ब्रहमचारी महाराज ने बुधवार को हुई शहर में भेट वार्ता के दौरान हुई विशेष बातचीत में कही । उन्होने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार उपचुनाव की तरह हारना नहीं चाहती तो सोमनाथ मंदिर की तरह कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण करवाएं । प्रदेश सरकार को चाहिए कि जो खुलेआम गाय, भैंस घूम रहे हैं किसानों के फसल नुकसान कर रहे हैं, उनके लिए गौशाला और नंदी आश्रम बनवाए ।महराज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि यदि राम मंदिर के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेते तो पछताना पड़ेगा, जहां भी जाता हूं लोग कहा करते हैं कि साधु, संतों की सरकार है तब भी राम मंदिर नहीं बन रहा है, लेकिन हम लोगों ने राम मंदिर के विषय में कहां किंतु बात अमल में नहीं लाई जा रही है । श्री महराज ने कहा कि सरकार बनवाने में हम लोगों का कोई स्वास्थ्य नहीं बल्कि मकसद था कि गंगा की सफाई हो, मंदिर का निर्माण हो, गौ हत्या बंद हो सरकार रहे या ना रहे धारा 370 रहे या ना रहे किंतु सरकार को साधु संतों के आस्था का ख्याल रखना चाहिए । सरकार तीन तलाक के पीछे पड़ी है उसे नहीं मालूम कि उससे कई गुना मत उसे राम मंदिर बनवाने पर मिलेगा । यदि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इन पर विचार विमर्श नहीं किया तो उपचुनाव की तर्ज पर अन्य सीटों से आगामी चुनाव में हाथ धोना पड़ेगा । श्री महराज ने हुए उपचुनाव में इलाहाबाद गोरखपुर सीट पर हार को आपसी प्रतिद्वंदिता बताई । इस दौरान श्री महराज जी ने आरक्षण के मुद्दे पर कहां की आरक्षण जाति के नाम पर खतरनाक साबित होगा, आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि शिक्षा व आर्थिक स्थिति के आधार पर होनी चाहिए । महाराज ने कहा कि आगामी कुंभ के मेले में 11लाख दीपों को प्रज्वलित करवाऊंगा जिसका लक्ष्य राम मंदिर के निर्माण के लिए होगा । उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम मेरे आराध्य है, मंदिर बनवाने के बाद ही मुझे मर्यादित शिक्षा मिलेगी। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार कहती है कि गंगा सफाई में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं किंतु हमें नहीं लगता क्योंकि उसका पानी जस का तस है । गंगा में जल की कमी है जल आना अनिवार्य है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ