मोजीम खान
सिंहपुर , अमेठी-तहसील तिलोई क्षेत्र के विकास खण्ड सिंहपुर के अंतर्गत मियांगंज मजरे पिपरी अहमदाबाद में बन रहे इज्जतघर में बड़े पैमाने पर धांधली व ठेकेदारी प्रथा पर हुये निर्माण के बाद इज्जतघर ढहने के मामले की खबर प्रकाशित करने पर हिंदी दैनिक समाचार के संवाददाता मृदुल श्रीवास्तव को इस नम्बर 8318300985 के द्वारा सिंहपुर के प्रभारी एडीओ पंचायत बता कर धमकी देने की शिकायत पर चौकी प्रभारी इन्हौना द्वारा कार्यवाही न करने पर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा की अगुवाई में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल तिलोई एस डी एम गिरिजेश चौधरी को ज्ञापन सौंप कर जांच कर कार्यवाही की मांग की है। जिस पर एस डी एम तिलोई ने कार्यवाही का भरोसा दिया है। तथा साथ ही पत्रकारों ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर कार्यवाही में लीपापोती की जायेगी तो इसके लिये संगठन प्रदर्शन के लिये बाध्य होगा। इस मौके पर प्रेस क्लब तहसील महामंत्री इरशाद अहमद, मोजीम खान, पवन कुमार मौर्य, आनन्द त्रिवेदी, बैजनाथ मिश्रा, धीरेन्द्र मिश्रा, अग्निवेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, नलिनेश श्रीवास्तव, जमीर अहमद, राममूर्ति सिंह, आदित्य तिवारी आदि सहित पत्रकार मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ