सुनील उपाध्याय
बस्ती । मतदाताओं के साथ सीधा संवाद बनाने, पात्रों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का यह भी दायित्व है कि वे अपने-अपने बूथों पर निरीक्षण कर लें कि मतदाता सूची त्रुटिपूर्ण है या नहीं, जो कमियां हो उसे तत्काल दूर करायें जिससे मतदान के दिन असुविधा न होने पाये। यह विचार भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिला प्रभारी अशोक सिंह ने बुधवार को व्यक्त किया। वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्टर कालेज जिगिना के परिसर में आयोजित बूथ अध्यक्ष और मतदाता प्रमुखों की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्र सरकार के उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं के ताकत और नीतियों के बल पर भाजपा पुनः केन्द्र में सरकार बनायेगी।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बूथ अध्यक्ष और मतदाता प्रमुखों के महत्व पर चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा की नीति और कार्यक्रम गांव, गरीब, किसान से जुडे है। मुण्डेरवा चीनी मिल का निर्माण तेजी से हो रहा है, यह बस्ती के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा जातियों नहीं नीति, साफ नीयत और कार्यकमों के आधार पर जनता का विश्वास जीते हुये है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी, भानु प्रकाश मिश्र ‘कमलेश’ राकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव , रामचरन चौधरी ने सम्बोधित करते हुये पार्टी के लक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महादेवा विधायक रवि सोनकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महेश शुक्ल, पुष्कर मिश्र, धर्मराज गुप्ता, राजकुमार शुक्ल, जगदम्बा चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, रमेश गुप्ता, लालचंद चौधरी, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ राजू चौधरी, लारा चौधरी, विनोद कुमार, शेषनाथ चौधरी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, नीरज श्रीवास्तव, बजरंगी चौधरी के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता व बूथ प्रमुख उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ