Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को महिला चिकित्सालय के हाल में अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार के साथ ही जुलाई में होने वाले  अधिवेशन हेतु दायित्वों का वितरण किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ महामंत्री शिवशंकर कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का अधिकार एक-एक कर कम किया जा रहा है। पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर महासंघ का संघर्ष जारी है। उन्होने परस्पर एकजुटता पर जोर दिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष रामस्वारथ चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों का जिस प्रकार से उत्पीड़न हो रहा है ऐसा कभी नहीं हुआ। सिंचाई संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्षो से विभागों में नियुक्ति न होने के कारण काम काज प्रभावित हो रहा है और वर्क लोड़ बढा है। ऐसे अनेक समस्याओं को लेकर परिषद निरन्तर जागरूकता अभियान चला रहा है।
बैठक को महासंघ संरक्षक नरेन्द्रदेव मिश्र, रामनाथ, उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय, मंत्री सोमई प्रसाद, असलम अंसारी, राम सहाय, मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रसन्ना पाण्डेय, मीरा शुक्ल, मंजू गुप्ता, आंगनवाड़ी संघ अध्यक्ष फूलमती चौधरी, मंत्री आशा देवी, सुनीता देवी,  आदि ने सम्बोधित करते हुये विभागवार समस्याओं को विस्तार से रखा। निर्णय लिया गया कि समस्याओं के निराकरण हेतु महासंघ अभियान चलायेगा।
महासंघ की बैठक में ऊषा कुशवाहा, रेखा, विश्म्भरनाथ, विशाल, चंदू, रघुनाथ वर्मा, पंकज कुमार शर्मा, चन्द्रकली, लालजी निषाद, तुलसीराम, रमजान अली, शिवशंकर, मो. आतिफ, रामसोहरत के साथ ही अनेक कर्मचारी और महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे