Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में फ्लाप रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


 प्रभारी मंत्री का दावा शामिल रही अमेठी की सारी जनता

अमेठी, यूपी. विश्व भर में आज चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, और इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें योगी सरकार के मंत्री एवं ज़िले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा शामिल हुए। ख़ास बात ये रही के मंत्री ने दावा किया के अमेठी की सारी जनता ने बड़े उत्साह के साथ योग दिवस मनाया, लेकिन सच्चाई इससे इतर थी। अधिकारियों के साथ-साथ बीजेपी वर्कर्स और कुछ सैकड़ा लोग ही योग दिवस में शामिल हुए। 

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज़िले के गौरीगंज में स्थित नवोदय विद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां मीडिया से रुबरु होते हुए ज़िले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफ़ के पुल बांधे। 
मंत्री ने कहा हम देश के प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं, उन्होंंने देश के विकास के साथ-साथ देश की जनता को फिट रखने के लिए ये जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित कराया। 

वीडियो :प्रभारी मंत्री का दावा


मंत्री ने कहा के ये प्रधानमंत्री की ही देन है जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। आज कोई भी देश इससे अछूता नही है। 
मंत्री ने योग को देश की परम्परा बताया और कहा के यहां से विदेशों में लोग इसका फाएदा ले रहे। उनके साथ ज़िले की डीएम शकुंतला गौतम भी मौजूद रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे