अमेठी, यूपी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज़िले के प्रभारी मंत्री ज़िले के दौरे पर थे, ठीक उसी समय ज़िले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में बाग में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी जाती है। सवाल ये है के आखिर इतने बड़े कार्यक्रम को लेकर जब पुलिस मुस्तैद थी तो हत्या की ये वारदात कैसे अंजाम पा गई।
जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली अर्न्तगत अढनपुर गांव दलित रामदेव 60 रोज की तरह रात को घर से खाना आदि खाकर बाग मे आम की रख वाली करने गए थे। सुबह जब लोग शौच के लिए उधर से गुज़रे तो लोगों ने रामदेव के शरीर को खून में लथपथ पाया। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एसपी के.के. गहलौत, एएसपी बीसी दूबे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में क्राइम ब्रांच ने गहनता से स्थलीय निरीक्षण किया और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी बीसी दूबे ने बताया कि पुलिस जांच मे लगी है, अब तक हत्या के कारणो का पता नही चल सका है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ